फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   price of a six month old child is 90 thousand rupeese innocent child was sold in hospital police caught doctor

UP: छह महीने के शिशु की कीमत 90 हजार रुपये...हॉस्पिटल में हुआ बच्चे का सौदा, पुलिस ने दबोचा डॉक्टर

Tue, 26 Aug 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

दिल्ली से अगवा कर बच्चे को 90 हजार में हॉस्पिटल में बेच दिया गया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच करती हुई आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के साथ हॉस्पिटल संचालक, डॉक्टर और एक नर्स को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
price of a six month old child is 90 thousand rupeese innocent child was sold in hospital police caught doctor
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली में एक दुकान पर काम करने वाले हलवाई ने सराय काले खां बस स्टैंड से छह महीने के बच्चे को अगवा किया। उसे फतेहाबाद लाकर 90 हजार रुपये में एक हॉस्पिटल में बेच दिया। दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात को दबिश देकर पिनाहट से आरोपी हलवाई को गिरफ्तार किया है। हॉस्पिटल से बच्चे को बरामद किया गया है। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक, चिकित्सक सहित सात लोगों को पकड़ा है। टीम बच्चे सहित आरोपियों को दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन


 

नया पुरा, पिनाहट निवासी वीरभान उर्फ वीरू सिंह दिल्ली के सराय काले खां स्थित हलवाई की दुकान पर काम करता था। तीन दिन पूर्व वह बस स्टैंड पर आया। एक यात्री के 6 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद वह फतेहाबाद आ गया। एक निजी हॉस्पिटल में बच्चे को 90 हजार रुपये में बेच दिया। उधर, दिल्ली पुलिस बच्चे की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर वीरभान की पहचान हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम पिनाहट पहुंची। वीरभान और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके साले और ससुर को भी हिरासत में ले लिया। बाद में फतेहाबाद के अस्पताल में पहुंची। वहां से हॉस्पिटल संचालक, चिकित्सक और नर्स को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम बच्चे के साथ सभी आरोपियों को पकड़कर अपने साथ ले गई। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि दिल्ली पुलिस की दबिश की जानकारी मिली है। इस पर थाना पुलिस को लगाया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं जुड़े तार
पुलिस को जानकारी मिली है कि बच्चे का अपहरण कर लाने के बाद वीरभान गांव में बड़े आराम से रह रहा था। परिवार के लोगों को भी उसकी हरकत के बारे में पता नहीं था। पुलिस के आने पर लोगों को पता चला। हर कोई इस बात पर चर्चा कर रहा था कि आखिर वीरभान ने अपहरण क्यों किया? उसे रुपयों का ही लालच था या फिर कुछ? वहीं दिल्ली पुलिस भी अपनी तरफ से पड़ताल में लगी है। जिससे यह पता किया जा सके कि आरोपी के तार कहीं किसी बच्चा गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed