फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pretty in speech, Bhanupratap in quiz and Khushi won in poster.

Agra News: भाषण में प्रैटी, क्विज में भानुप्रताप और पोस्टर में खुशी ने मारी बाजी

Sat, 02 Dec 2023 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Pretty in speech, Bhanupratap in quiz and Khushi won in poster.
भाषण में प्रैटी, क्विज में भानुप्रताप और पोस्टर में खुशी ने मारी बाजी
विज्ञापन

- सड़क सुरक्षा को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया में सड़क सुरक्षा के तहत शनिवार को जनपदीय भाषण, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में प्रैटी यादव, क्विज में भानुप्रताप और पोस्टर में खुशी चौहान प्रथम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। विभिन्न महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात के नियमों का पालन करने पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की छात्रा प्रैटी यादव ने प्रथम, आर्यन देव पाथरे ने द्वितीय और आरसी महिला डिग्री कॉलेज की संजना पाल ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के भानु प्रताप प्रथम, नेशनल पीजी काॅलेज भोगाव की तपस्या चौहान ने द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली की प्रतीक्षा ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज की खुशी चौहान प्रथम, आरसी की पायल द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली की शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अंजना जादौन, डाॅ. प्रतिभा जायसवाल जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed