फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President will distribute medals in convocation of Agra University

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आगरा में, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Tue, 05 Dec 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 05 Dec 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
President will distribute medals in convocation of Agra University
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय  के 83 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वह लगभग दो घंटे रहेंगे। टॉपर्स को मेडल प्रदान करेंगे। इसके चलते शहर भर में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को ही डेरा डाल दिया। राज्यपाल राम नाईक भी समारोह में शामिल रहेंगे। वह सोमवार की रात ही पहुंच गए।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में 514 मेधावियों को मेहनत का फल मिलेगा।100 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इन्हें पाने वाले 80 मेधावी हैं। 213 पीएचडी, 102 एमफिल, चार डीलिट् और एक डीएससी है। मेडल पाने वाले 80 मेधावियों में से 62 लड़कियां और 18 लड़के हैं।
विज्ञापन

रामा मेडिकल कालेज की मथकला अर्पणा को सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक मिलेंगे। समारोह में पहली बार ड्रेस कोड लागू किया गया है। छात्रों को धोती-कुर्ता और छात्राओं को लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा विज्ञानी डा. टी. थामस रहेंगे। इनको मानद उपाधि दी जाएगी। सोमवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

राष्ट्रपति का ये रहेगा कार्यक्रम

President will distribute medals in convocation of Agra University
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
-10:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

11:00 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

12:10 बजे पांडाल में बने वीवीआईपी कक्ष में स्वल्पाहार। 

12:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।

1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed