{"_id":"5ddf4d3b8ebc3e54a009080d","slug":"president-ramnath-kovind-will-come-vrindavan-today-visit-banke-bihari-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आगमन के लिए वृंदावन में अभेद्य सुरक्षा, बांकेबिहारी मंदिर पर दिखा ये नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के आगमन के लिए वृंदावन में अभेद्य सुरक्षा, बांकेबिहारी मंदिर पर दिखा ये नजारा
Thu, 28 Nov 2019 12:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने से पहले सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंचेंगे। अक्षय पात्र के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स एवं गाड़ियों का काफिला हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को लेने के लिए तैयार है।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वहीं रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल और अक्षय पात्र पर भी बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। बांकेबिहारी मंदिर में गेट नंबर एक पर दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के रास्ते में सफेद चांदनी तैनात की गई हैं।

Trending Videos
अक्षय पात्र के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स एवं गाड़ियों का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। य
हां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे।
तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे। इस तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार घंटे तक बांकेबिहारी की नगरी में रहने के बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।