{"_id":"5ddf51c88ebc3e54f4463362","slug":"president-ramnath-kovind-will-come-vrindavan-bya-yamuna-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुआ बड़ा फेरबदल, यमुना एक्सप्रेसवे होकर वृंदावन पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुआ बड़ा फेरबदल, यमुना एक्सप्रेसवे होकर वृंदावन पहुंचे
Thu, 28 Nov 2019 10:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति को लेने के लिए रवाना काफिला
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ था। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर से नहीं आने की जानकारी के बाद आगरा से एक्सप्रेसवे होकर राष्ट्रपति वृंदावन पहुंचे। आगरा से राष्ट्रपति को लेने के लिए वृंदावन से काफिला रवाना किया गया था।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
यहां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे। तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे।