{"_id":"5dde5bea8ebc3e54d504fdde","slug":"president-ramnath-kovind-to-inaugurate-cancer-unit-in-vrindavan-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में आज कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में आज कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Thu, 28 Nov 2019 03:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को वृंदावन आ रहे हैं। यहां वह रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 10 बजे अक्षयपात्र स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।

यहां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे। तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे।
इस तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार घंटे तक बांकेबिहारी की नगरी में रहने के बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वृंदावन को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। मथुरा में दो एडीएम और एक सीडीओ की तैनाती को देखते हुए दो एडीएम स्तर के अधिकारी आगरा से आ रहे हैं।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ जोनल और सेक्टर पर इसी स्तर के पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ जोनल और सेक्टर पर इसी स्तर के पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।