{"_id":"59edb11c4f1c1bd8538b89a9","slug":"president-ramnath-kovind-may-be-chief-guest-of-agra-university-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समारोह का मुख्य अतिथि बनाने पर है। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। इस पर तिथि पर राष्ट्रपति के उपलब्ध होने की सहमति नहीं मिली है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित की ओर से राष्ट्रपति को समारोह में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति के कार्यक्रम पहले से लगे होने की वजह से अभी तक सहमति नहीं मिल पाई है, न ही मना किया गया है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा है कि राष्ट्रपति यदि 10 से 15 दिन बाद भी समारोह में आने के लिए अपनी सहमति देते हैं तो दीक्षांत समारोह की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। सहमति न मिलने पर ही किसी और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

Trending Videos
तो नहीं बदलेगी तिथि
अागरा विवि
- फोटो : अमर उजाला
इस स्थिति में चार नवंबर को ही समारोह संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध सोमवार को कुलपति लखनऊ में उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जाए। अभी तक समारोह की तिथि चार नवंबर ही प्रस्तावित है। उसी के अनुरूप तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति के आने के संबंध में जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।