{"_id":"5e18107d8ebc3e87c20e6699","slug":"president-ram-nath-kovind-may-inauguration-ambedkar-statue-in-bhimangari-mahotsav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीमनगरी की रजत जयंती पर राष्ट्रपति कर सकते हैँ आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमनगरी की रजत जयंती पर राष्ट्रपति कर सकते हैँ आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण
Sat, 11 Jan 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाली भीमनगरी की इस साल रजत जयंती है। 15 से 17 अप्रैल तक काजीपाड़ा-चक्कीपाट में सजने वाली भीमनगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को न्योता दिया गया है। इसके साथ ही आगरा किला के सामने लगी डॉ. आंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण भी कराने की तैयारी है।
भीमनगरी रजत जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में डॉ. धर्मेश ने आयोजन समिति पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने सुभाष भिलावली को संयोजक, अशोक पिपल को महामंत्री, दिनेश भारत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम जरारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके अलावा मुख्य संरक्षक मंडल में 37, संरक्षकों में 60, उपाध्यक्ष 12, संगठन मंत्री 23, मंत्री 21, उपमंत्री 14, संयुक्त मंत्री 10, प्रचार मंत्री 12 बनाए गए हैं। 2001 में गोपालपुरा भीमनगरी के अध्यक्ष रह चुके डॉ. धर्मेश ने बताया कि तीनों दिन सामाजिक संदेश देने और डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम होंगे। रजत जयंती पर रिकॉर्ड विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति भी मिल चुकी है।

डॉ. जीएस धर्मेश, अध्यक्ष, भीमनगरी आयोजन समिति व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
40 साल पहले लगी थी आंबेडकर प्रतिमा, उद्घाटन अब
आगरा किला के सामने पार्क में डॉ. आंबेडकर की अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा 1980 में लगाई गई थी, लेकिन इसका विधिवत अनावरण नहीं हो सका। भीमनगरी केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह के मुताबिक डॉ. आंबेडकर प्रतिमा का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने के दो बार प्रयास हुए, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम टल गए।
ऐसे में अब भीमनगरी की रजत जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण का न्योता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा गया है। आगरा से उनकी नजदीकी देखते हुए मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
कई साल से भीमनगरी का मंच राजनीतिक दल का मंच बना दिया गया था, लेकिन इस बार यह सामाजिक मंच रहेगा। धर्मगुरुओं के सानिध्य में सामूहिक विवाह समारोह, मेधावियों का सम्मान और कवि सम्मेलन का आयोजन इसमें होगा। -डॉ. जीएस धर्मेश, अध्यक्ष, भीमनगरी आयोजन समिति
इस दौरान संरक्षक करतार सिंह भारतीय, महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, सरपंच देवी प्रसाद आजाद, देवकीनंदन सोन, अशोक पिपल, बंगाली बाबू सोन, धर्मपाल सिंह, गजेंद्र सिंह पिपल, बृजेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।