{"_id":"5d84b7608ebc3e015105ba45","slug":"president-of-mongolia-will-visit-tajmahal-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, दो घंटे तक नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, दो घंटे तक नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:50 AM IST
सार
- मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा शनिवार को ताजमहल का दीदार करेंगे
- वे लगभग पौन घंटे स्मारक में रहेंगे
- प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा शनिवार को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। वह लगभग पौन घंटे स्मारक में रहेंगे। प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। मंगोलिया के राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान ताजमहल बंद रहेगा। इससे पर्यटकों को परेशानी हो सकती है।
मंगोलिया के राष्ट्रपति राजकीय दौरे पर आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक खेरिया हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजे सीधे शिल्पग्राम पहुंचेंगे। यहां से बैटरी बस से ताज का दीदार करने आएंगे।
ताजमहल देखने के बाद दोपहर 12.45 बजे पूर्वी गेट रोड स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर में दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी पहले ही खेरिया हवाई अड्डे पहुंच जाएंगे। उनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के भी कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।