फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   president kovind is coming to agra university convocation

14 साल बाद ताजनगरी में राष्ट्रपति का आगमन, यूपी सरकार ने शुरू की तैयारियां

Tue, 28 Nov 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 28 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
president kovind is coming to agra university convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद पहली बार आगरा आ रहे हैं। इसके साथ ही ताजनगरी में भी किसी राष्ट्रपति का 14 साल बाद आगमन हो रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले 2003 में डा. एपीजे अब्दुल कलाम डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ही भाग लेने आगरा आए थे। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति के रूप में डा. कलाम का 2011 में भी आगरा की धरती पर आगमन हुआ था। 
विज्ञापन


पांच दिसंबर को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल राम नाईक और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी आगरा आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

president kovind is coming to agra university convocation
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए शासन के अनुसचिव महावीर प्रसाद गौतम ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और विद्युत सुरक्षा के कार्यवाहक निदेशक को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम से दो दिन पहले ही जिले में निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

साथ ही आयोजन स्थल पर बिजली उपकरण को जांचने के आदेश दिए हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री उनसे पहले खेरिया हवाई अड्डे पहुंच जाएंगे। जल्द ही राष्ट्रपति का सरकारी कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed