फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prerna aap, teachers protest

प्रेरणा एप लागू करने से पूर्व शिक्षकों की समस्याओं का हो समाधान

Fri, 06 Sep 2019 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
prerna aap, teachers protest
कासगंज में बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप दमें मनाया। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने प्रेरणा एप लागू करने से पहले शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक खूबेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार प्रेरणा एप लागू करने से पहले शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाए। एक अप्रेल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया गया, जिससे शिक्षकों का अहित हो रहा है। शिक्षक लगातार मांग को उठा रहे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं की जा रही।
विज्ञापन

प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में पांच सहायक अध्यापक एवं एक प्रधान अध्यापक और जूनियर हाईस्कूल में तीन सहायक अध्यापक एवं एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाए। विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युत पंखे, शुद्ध पेयजल, चारदीवारी आदि की व्यवस्था की जाए। परिषद के अधीन सभी विद्यालयों में एक लिपिक एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के शिक्षकों की 17140 एवं 18150 न्यूनतम वेतन की विसंगति को दूर किया जाए। विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अन्य किसी विभाग के कर्मचारी या अधिकारी के निरीक्षण पर रोक लगाई जाए।

इस दौरान अरविंद शर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, सत्यनारायण, धनंजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल, नरेंद्र सिंह, रश्मि पाठक मंजू सोलंकी, राकेश राजपूत, इंद्र कुमार, जमीर आलम, अवनीश यादव, मुकेश यादव, अमित द्विवेदी, राहुल तिवारी, अखिलेश सोलंकी,आनंद मोहन, सारिका माहेश्वरी, खुशबू गौतम, संतोष कुमारी, नदीम अख्तर, मनोज चौहान, रोहतास राजपूत, मनीष, जय लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed