फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prepare clean environment by running special cleaning campaign

Agra News: विशेष सफाई अभियान चलाकर तैयार करें स्वच्छ वातावरण

Wed, 13 Dec 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prepare clean environment by running special cleaning campaign
विशेष सफाई अभियान चलाकर तैयार करें स्वच्छ वातावरण
विज्ञापन

- पालिका सभागार में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सौजन्य से बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर पालिका कार्यालय के सभागार में लखनऊ से जारी जागरुकता कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने सफाई नायकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर में स्वच्छ वातावरण तैयार किया जाए।

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति ने निर्णय लिया है कि शहर में स्वच्छ वातावरण के लिए विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाए। चेयरमैन ने कहा कि कुछ जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि सफाई कर्मचारी समय से सफाई करने नहीं आ रहे हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद भारती ने कहा कि सभी सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी गंदगी की शिकायत मिलती है तो वहां के सफाई कर्मचारी के साथ सफाई नायकों को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा, लिपिक अरुण कुमार, सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल, राजनरायन सिंह, अनिल कुमार और सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed