{"_id":"687be36cd01b5fc40601a4c8","slug":"preparations-underway-to-take-action-against-more-than-17-thousand-consumers-who-have-not-paid-their-bills-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134687-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिल जमा न करने वाले 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिल जमा न करने वाले 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी
Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद अभी
तक बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 34 करोड़ 86 लाख रुपये
बिल का बकाया है। विद्युत निगम द्वारा जागरूक करने के बावजूद बकाया बिल
जमा नहीं किया है। अब राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम अभियान चलाएगा ताकि
लोगों का बकाया बिल जमा हो सके। जमा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले की आबादी 17 लाख से अधिक है। विद्युत निगम ने लोगों की सुविधा के
लिए 24 उपकेंद्र बनाए हैं। इन उपकेंद्रों पर करीब 2,22,782 विद्युत
उपभोक्ता हैं। शहरी क्षेत्र के 83,799 में से 4299 कनेक्शन धारकों ने
कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा ही नहीं किया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में
1,38,983 उपभोक्ताओं में से 13,362 लोग कनेक्शन लेने के बाद से बिल जमा
नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब 34 करोड़ 86 लाख का राजस्व बकाया
है। विद्युत निगम कर्मियों के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में पहुंचकर
लोगों को बिल जमा करने के लिए शिविर लगाए जाते हैं। इसके बाद भी लोगों ने
बकाया बिल जमा करने की सुध नहीं ली है। बकाया बिल जमा न करने वाले
उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद भी लोग बकाया
बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। विद्युत निगम ऐसे उपभोक्ताओं को
चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
-- -
शहरी उपकेंद्र:- कासगंज नगर, प्रभूपार्क, भिटौना-10 और भिटौना ग्रामीण, किनावा, बिलराम,
नमैनी, नदरई, नलगला पीपल में उपकेंद्र बनाए गए है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र
में गंजडुंडवारा,सुजावलपुर, सिकहरा,सिढ़पुरा, मानपुर नगरिया, सोरोंजी मेला ग्राउंड, सलेमपुर बीबी,कलेक्ट्रेट,सोरोंजी, पटियाली, बनीपुर,
दरियावगंज, सहावर टाउन, सहावर ग्रामीण और अमांपुर है।