Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations underway for the Poornima-Duj bath at the Bateshwar fair

Agra News: बटेश्वर मेले में पूर्णिमा-दूज स्नान की तैयारियां जारी

Tue, 17 Nov 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the Poornima-Duj bath at the Bateshwar fair
बटेश्वर लोक. मेला. के. लिए रंग बिरंगी विशेष लाइटो से सजा मुखर ब्रह्मलाल मंदिर
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री बटेश्वरनाथ मेले के दूसरे चरण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यह चरण लोक मेला और मुख्य पूर्णिमा व दूज स्नान पर्व से संबंधित है। जिला पंचायत ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम में ठंडक बढ़ने से कंबल बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को ही लोग गुनगुनी धूप में कंबल खरीदारी के लिए जुटे दिखे।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में अस्थायी मोबाइल शौचालय स्थापित किए गए हैं। साधु-संतों के अखाड़ों में भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यमुना घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। मेले में सुगम आवागमन के लिए संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। खांद तिराहे से मुख्य मंदिर तक दो किलोमीटर के दायरे में पर्याप्त प्रकाश है। मेला मालगोदाम कार्यालय तक भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार और यमुना किनारे स्थित सभी मंदिर आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजे हैं। लोक मेला क्षेत्र के कंबल, पत्थर और झूला बाजार में दुकानें सज चुकी हैं। इससे मेले में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मेले की सुरक्षा को 100 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे

प्रसिद्ध बटेश्वर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला कोतवाल राजेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। अब तक 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की आमद हो चुकी है। इनमें पीएसी, फ्लड कंपनी, महिला पुलिस और यातायातकर्मी शामिल हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चार पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं। इन चौकियों से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। मुख्य स्नान पर्व से पहले शेष पुलिस बल भी तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed