{"_id":"667076c62b6902e86002cbbd","slug":"preparations-started-for-admission-to-graduate-classes-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-116746-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को होने लगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को होने लगी तैयारी
Mon, 17 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर महाविद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई हैं। महाविद्यालयों ने आवेदन फार्म वितरण शुरू कर दिए हैं, जिससे विद्यार्थी अपना प्रवेश ले सकें।
जिले में यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड से लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह वि्रव विद्यालय अलीगढ़ की वेब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जून को पूरी हो चुकी है। जिले में एक राजकीय महाविद्यालय, तीन सहायता प्राप्त महाविद्यालय के अलावा 31 वित्त् विहीन महाविद्यालय संचालित हो रहे हैँ। इन महाविद्यालयों ने प्रवेश के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रवेश के लिए छात्राओं का पूरा जोर श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में रहता है। इस महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में 540 सीटें हैं। इस महाविद्यालय में छात्राओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन उपलब्ध हैं।
राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में बीए में 420 सीटें हैं। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शल शास्त्र, इतिहहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान विषय पढ़ाए जाते है। इसके अलावा बीकॉम में 180, बीएससी में 360 सीटें हैँ। केए महाविद्यालय में बीए में 560 सीटें हैं। महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र,शरीरिक शिक्षा, भूगोल, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा बीकॉम मे 240, बीएससी में 240 सीटें हैँ गंजडुंडवारा कॉलेज में बीए में 240, बीएससी में 240, बीबीए में 30, कंप्यूटर में 60 सीटें हैं। श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 8 जुलाई से प्रवेश आरंभ कर दिए जाएंगे।