{"_id":"5c348beebdec2256ce0821a6","slug":"preparations-start-of-braj-ki-holi-rangotsav-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बेहद भव्य होगी ब्रज की होली, पर्यटन विभाग ने अभी से शुरू कीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बेहद भव्य होगी ब्रज की होली, पर्यटन विभाग ने अभी से शुरू कीं तैयारियां
Tue, 08 Jan 2019 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि सब जग होरी..या ब्रज होरा। मथुरा 40 दिनों तक होली के रंग रंगा रहता है। वैसे तो ब्रज की होली हर साल खास होती है, लेकिन इस साल और भव्य बनाने की तैयारी है। वसंत पंचमी से होली का डांढ़ा गड़ने के साथ ही आयोजन शुरू हो जाएंगे। मंदिरों में समाज गायन और रसिया गायन होगा।
विज्ञापन
वसंत पंचमी यानि 10 फरवरी को ब्रज में होली का डांढ़ा गढ़ जाएगा। डांढ़ा गड़ने के साथ ही ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में होली के रंग उड़ने लगेंगे। मंदिरों में ठाकुर जी के समक्ष समाज गायन और रसिया गायन होगा। वहीं शासन ने भी मथुरा की होली को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
रविवार को हुई पर्यटन विभाग और ब्रज तीर्थ विकास परिषद की संयुक्त मीटिंग में फैसला लिया गया कि इस बार रंगोत्सव सात से दस दिन का होगा। सभी तीर्थस्थलों पर रंगोत्सव मनाया जाएगा। पिछले साल केवल दो दिन का रंगोत्सव मनाया गया था। रंगोत्सव के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बरसाना, नंदगांव और वृंदावन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार भव्य आयोजन होंगे। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। मीटिंग में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया था। बताया जाता है कि इस बार पर्यटन विभाग ब्रज की होली की बड़े पैमाने पर मार्केटिंग करेगा।
सभी बड़े शहरों में आयोजनों की तिथियों वाले होर्डिंग लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों में भी आयोजनों का प्रचार किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें। ब्रज की होली के इतिहास से संबंधित साहित्य छपवाकर बांटे भी जाएंगे।