फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations in full swing for Hockey Premier League

Agra News: हॉकी प्रीमियर लीग की तैयारियां तेज

Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Hockey Premier League
आगरा। शहर में हॉकी प्रीमियर लीग की हलचल तेज हो गई है। अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के कारण लीग टल गई थी। अब इसी महीने के अंत तक लीग शुरू होने की संभावना है। तिथि की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजक राजीव सोई ने बताया कि लीग के लिए कुल 92 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है। अगले सप्ताह खिलाड़ियों की नीलामी की योजना है, इसके जरिये छह टीमें गठित की जाएंगी। हर खिलाड़ी का बेस प्राइस 500 रुपये निर्धारित किया गया है। टीम संतुलन बनाए रखने के लिए नियम तय किए गए हैं, जिसके तहत प्रत्येक टीम में आधे खिलाड़ी 30 प्लस आयु वर्ग के होंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी अंडर 30 कैटेगरी से चुने जाएंगे।
विज्ञापन

यह पूरी लीग सेवन-ए-साइड फॉर्मेट (प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी) में खेली जाएगी और मुकाबले एकलव्य स्टेडियम की एस्ट्रो टर्फ पर फ्लड लाइट में होंगे। इससे दर्शकों को शाम और रात में हाई-इंटेंसिटी हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। स्टेडियम के हॉकी कोच खलील के पद से हटने के बाद आयोजकों के सामने कुछ तकनीकी चुनौतियां भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक राजीव सोई ने कहा कि यह लीग शहर में हॉकी को नई पहचान देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed