फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for the election of the head of two Gram Panchayats started

दो ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के चुनाव को होने लगी तैयारियां

Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the election of the head of two Gram Panchayats started
कासगंज। दो ग्राम पंचायतों में दो प्रधान पद के लिए 9 मई को होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों पंचायतों में 4 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएंगी। इनकी रवानगी 8 मई को संबंधित विकास खंड कार्यालय से होगी।
विज्ञापन

पटियाली की ग्राम पंचायत रहटा यूसुफ नगर एवं कासगंज की ग्राम पंचायत रहमतपुर में एक एक प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव को रद्द कर दिया गया था। निर्वाचन आयोग के द्वारा इन दोनों पंचायतों के लिए नए सिरे से कार्यक्रम जारी किया गया। इन पंचायतों में नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब 9 मई को मतदान होना है। दोनों पंचायतों में दो-दो बूथों पर वोट डाले जाएंगे। ग्राम पंचायत रहटा यूसुफ नगर में 12 तथा रहमतपुर में 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के लिए 8 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पोलिंग पार्टियों के लिए कर्मियों का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही मतपत्रों की व्यवस्था को भी पूरा कर लिया गया है, इससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पोलिंग पार्टियां संबंधित विकास खंड से रवाना होगी। चुनाव के लिए दोनों विकास खंडों पर मतपेटिकाओं की भी व्यवस्था को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 9 मई को मतदान होगा। जिसके लिए 8 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी-श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed