फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for attachment of wanted accused in kidnapping and murder case

Agra News: अपहरण कर हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की कुर्की की तैयारी

Tue, 05 Dec 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations for attachment of wanted accused in kidnapping and murder case
कासगंज। करीब तीन माह पूर्व युवक को अगवा कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। उनके गांव पहुंचकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस की कुर्की की कार्रवाही करेगी। जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतमनगर हरौड़ा निवासी ओमपाल 27 अगस्त से लापता हुआ था। अगवा करने वालों ने उसकी हत्या कर दी थी। उसका शव बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी ने दो आरोपियों पर पति का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दोनों भाई गोपाल और पवन उर्फ विपिन निवासी मढ़ईया थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास विफल हो गए। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उनके गांव पहुंचकर नोटिस चस्पा किए हैं।सदर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई नोटिस फर्रुखाबाद जिले में आरोपियों के गांव में चस्पा कराएं है। यदि आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed