फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations completed in Naveen Mandi, polling parties will depart tomorrow

Agra News: नवीन मंडी में तैयारियां पूरी, कल होगी पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed in Naveen Mandi, polling parties will depart tomorrow
नवीन मंडी में तैयारियां पूरी, कल होगी पोलिंग पार्टियों की रवानगी
विज्ञापन

- बैरिकेडिंग के साथ ही वाहनों को खड़ा करने की कराई गई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार को नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। इसके लिए नवीन मंडी में बैरिकेडिंग कराने के साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सुबह से यहां अधिकारी और कर्मचारियों का जमावड़ा लगेगा।

7 मई को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इसके लिए 6 मई को नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिले के 1267 मतदान केंद्रों के 1646 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी से ही ईवीएम व मतदान संबंधी अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टी अपने निर्धारित वाहन में बैठकर मतदेय स्थल के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए नवीन मंडी में शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में कर्मचारी जुटे रहे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए नवीन मंडी परिसर की बैरिकेडिंग कराए जाने के साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 7 मई को मतदान के बाद नवीन मंडी में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा जाएगा। यहां सुरक्षाकर्मी ईवीएम की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार खड़े कराए जाएंगे वाहन
पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए मंडी में वाहन भी विधानसभा क्षेत्रवार ही खड़े कराए जाएंगे। इससे मतदान कार्मिकों को अपना वाहन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। इसी तरह विधानसभावार टेबल भी लगाई गई हैं, जहां से कार्मिक अपनी ड्यूटी और ईवीएम प्राप्त करेंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र भी मौके पर रहेंगे।


जरूर कर लें ईवीएम की जांच
सभी कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदेय स्थल पर जाने से पहले अपनी ईवीएम की जांच जरूर कर लें। कम से एक बार उसे चालू करके जरूर देख लें। अगर आवंटित ईवीएम में कोई दिक्कत है तो तत्काल अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क कर उसे बदलवा भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed