फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for change in BJP for Mission 2024 three names will be made in Agra district and metropolis

UP: मिशन 2024 के लिए BJP में बदलाव की तैयारी, आगरा जिले व महानगर में तीन-तीन नामों की बनेगी सूची

Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
सार

भाजपा संगठन में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। मिशन 2024 के लिए भाजपा किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। माना जा रहा है कि आगरा के जिले व महानगर के अध्यक्षों का चुनाव भी इसी आधार पर होगा। 
 

विज्ञापन
Preparation for change in BJP for Mission 2024 three names will be made in Agra district and metropolis
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव मिशन 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने घर को मजबूत बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों में बदलाव के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। पर्यवेक्षक तीन-तीन नामों का पैनल तय करके नेतृत्व को देंगे। इसके लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश महामंत्री संजय राय आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव होने थे, लेकिन टल गए। निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद पार्टी में असंतोष के स्वर उभरे। नेतृत्व पर भी सवाल उठे। अब लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने अपनी रणनीति संगठन को मजबूत बनाने के लिए रखी है। इसके लिए जिलेवार पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं। यह पर्यवेक्षक किसी के साथ बैठक नहीं करके पार्टी के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करके संगठन की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिले व महानगर में तीन-तीन संभावित नामों का पैनल तैयार करके नेतृत्व को सौंपेंगे। आगरा में मंगलवार को संजय राय बतौैर पर्यवेक्षक आएंगे। अगर बदलाव जरूरी होगा तो ही किया जाएगा। 15 जुलाई तक सभी पर्यवेक्षकों को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आगरा से एमएलसी विजय शिवहरे को उन्नाव, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को मुजफ्फर नगर, रामप्रताप सिंह चौहान को कानपुर का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  नकली दवाओं का कारोबार: खांसी का ये सिरप हो चुका था बैन, बैक डेट में हो रहा था तैयार; छापे में हुआ बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन

महिलाओं को भी कमान सौंपेंगी पार्टी

पार्टी नेतृत्व अब जिले व महानगर की कमान महिलाओं को भी सौंप सकती है। अभी तक पार्टी महिला प्रकोष्ठ में ही तैनाती देती रही है। मुख्य संगठन की कमान कम ही महिलाओं को दी जाती है, लेकिन इस बार संगठन की अनुभवी महिलाओं को भी जिले व महानगर की कमान दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें -  धोखेबाज बेटी: मजदूर पिता संजोए बैठा था शादी का सपना, एक ही रात में कर दिया कंगाल
 

हर बूथ अध्यक्ष से करनी है बात

पार्टी ने 100 से अधिक नेताओं को बूथ अध्यक्षों से रोजाना बात करने का जिम्मा सौंपा है। पार्टी हर दिन दो एसएमएस वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों को भेजेगी। संबंधित पदाधिकारी को उन दो बूथ अध्यक्षों से बात करके अपनी रिपोर्ट देंगे। यह प्रक्रिया भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed