फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant women avail free ultrasound facility

Agra News: गर्भवती महिलाएं निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ उठाएं

Mon, 20 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women avail free ultrasound facility
कासगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व का अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की दिनांक 1, 9, 16 एवं 24 दिसंबर को निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ गर्भवती महिलाएं उठा सकती हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज, सोरोंजी, सहावर, गंजडुंडवारा एवं पटियाली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर, सिढ़पुरा, बिड़ला एवं पवसरा पर पंजीकरण किया जाएगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पताल पर गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने हेतु पंजीकरण कार्य चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पंजीकरण कार्य के अंतर्गत ई-बाउचर प्रणाली द्वारा गर्भवती महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड प्राप्त होता है। इस कोड से गर्भवती महिलाएं, पंजीकरण तिथि के एक माह के अंदर आशा ह़ास्पिटल रेलवे रोड कासगंज, अल्ट्रासाउंड सेंटर सहावर एवं जेआर के अल्ट्रासाउंड सेंटर गंजडुंडवारा पर पहुंचकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed