फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant Woman Dies Minutes After Jumbo Pack Transfusion Family Alleges Medical Negligence

UP: जंबो पैक बन गया मौत! आठ माह की गर्भवती की चली गई जान, परिजनों ने किया हंगामा; सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 25 Jul 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 09:57 AM IST
सार

आगरा के विभव नगर स्थित रामतेज अस्पताल में इलाज के दौरान आठ महीने की गर्भवती की मौत हो गई। परिजनों ने जंबो पैक चढ़ाने के बाद लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Pregnant Woman Dies Minutes After Jumbo Pack Transfusion Family Alleges Medical Negligence
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के विभव नगर (सदर) स्थित रामतेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के इलाज के दाैरान आठ महीने की गर्भवती की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


जैतपुर के मनभावती पुरा निवासी गौरव कुमार दिल्ली में कैटरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी काजल (32) चौथी बार गर्भवती हुई थीं। उसका इलाज रामतेज अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सक ने डिलीवरी की तारीख 15 अगस्त के आसपास की बताई थी। बुधवार को उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। उन्होंने काजल को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

जांच के बाद चिकित्सक ने प्लेटलेट्स गिरने की बात कही। इस पर चार बोतल खून चढ़ाया गया। बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये का जंबो पैक मंगवाया। रात में पैक चढ़ाने की बात कही। 15 मिनट में जंबो पैक चढ़ा दिया। इससे पत्नी की तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार तड़के चार बजे पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि स्टाफ ने उन्हें पत्नी के पास नहीं जाने दिया। भुगतान लेने के बाद 7 बजे मौत की जानकारी दी। गाैरव ने इलाज में लापरवाही से पत्नी की माैत का आरोप लगाया।


पहले से गंभीर थी मरीज की हालत
अस्पताल संचालिका डॉ. कामिनी खुराना का कहना है कि मरीज जब भर्ती हुई तब बहुत गंभीर हालत थी। उसमें खून की बहुत कमी थी और प्लेटलेट्स भी कम थे। संक्रमण फैला हुआ था। भर्ती के वक्त तीमारदारों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बता दिया था। मरीज को जितने ब्लड यूनिट और प्लेटलेट्स की जरूरत थी, वह तीमारदार उपलब्ध नहीं करा सके। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।

कराई जाएगी जांच
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती की मौत के मामले में कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed