{"_id":"699ab646f726d43adc008086","slug":"pregnant-woman-dies-after-delivery-family-members-create-ruckus-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; पुलिस ने सीएमओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; पुलिस ने सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
Sun, 22 Feb 2026 01:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:24 PM IST
सार
आगरा के अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की माैत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर थाना के शहजादी मंडी स्थित वैजयंती अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती प्रसूता की मौत पर परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने जीडी में मामला दर्ज कर सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं वाल्मीकि समाज ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
मलपुरा के भांडई निवासी परिजन ने बताया कि ललिता को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने डिलीवरी के बाद खून चढ़ाने की बोलकर उपाध्याय अस्पताल रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, वाल्मीकि समाज ने अस्पताल सीज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर सफाई कार्य बंद किया जाएगा।