फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pre-trial today in cases of electricity theft and outstanding bills

Agra News: बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों में आज प्री-ट्रायल

Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pre-trial today in cases of electricity theft and outstanding bills
मैनपुरी। बिजली चोरी और बकाया बिजली बिल से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एडीजे विशेष विद्युत अधिनियम राकेश पटेल कोर्ट में आज यानी बुधवार को प्री-लिटिगेशन ट्रायल होगा।
विज्ञापन

इस प्री-ट्रायल में विद्युत विभाग के तीनों खंडों के राजस्व लिपिक और बिल क्लर्क आवश्यक अभिलेखों के साथ न्यायालय में उपस्थित रहेंगे। आरोपी अपने बिजली से संबंधित मामलों में राजस्व निर्धारण कराकर और बकाया बिलों में शमन शुल्क (कंपाउंडिंग शुल्क) जमा कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई ''एकमुश्त समाधान योजना'' का लाभ जिन उपभोक्ताओं ने लिया था और अपने बिजली बिल जमा कर दिए हैं, वे भी अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इसी तरह जिन नलकूप उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा कर दिए हैं, वे भी अपने केस निस्तारित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल न्यायालय में जमा करना चाहते हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। वे अपने बिलों को दिखवाकर भुगतान कर न्यायालय से अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। जिन लोगों ने जमानत कराते समय न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत किया था, वे भी अपने केस निस्तारित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed