{"_id":"6518f20ad0eedc789f045bf6","slug":"pre-taj-mahotsav-will-be-organized-at-shilpgram-from-14th-october-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-ताज महोत्सव: एक महीना और यूपी की होगी थीम, रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-ताज महोत्सव: एक महीना और यूपी की होगी थीम, रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त की पहल
Sun, 01 Oct 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:44 AM IST
सार
यूपी थीम पर प्री-ताज महोत्सव एक माह चलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंडलायुक्त ने रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए ये पहल की है।
विज्ञापन
ताज महोत्सव
- फोटो : utsav.gov.in
विस्तार
आगरा के शिल्पग्राम में 14 अक्तूबर से शुरू हो रहा एक माह चलने वाला प्री-ताज महोत्सव यूपी थीम पर होगा। जिसमें विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी, प्रसिद्ध खानपान स्टॉल से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शनिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने प्री-ताज महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
शहर में पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त की पहल पर पर्यटन विभाग महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। प्री ताज महोत्सव में प्रत्येक दिन प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मंडलायुक्त ने शिल्पग्राम को यूपी, राजस्थान व गुजरात की थीम पर सजाने के निर्देश दिए हैं। जगह-जगह गरबा, डांडिया नृत्य, हाथी व ऊंट की सवारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक महोत्सव में शामिल होंगे। पूर्व में ताज महोत्सव का आयोजन फरवरी में किया जाता था। दस दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से लोग अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते थे। प्री ताज महोत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन