फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Praveen Togadia said that the government should build a grand temple in Mathura and Kashi

आगरा में बोले डॉ. प्रवीण तोगड़िया: सरकार मथुरा और काशी में कराए भव्य मंदिर का निर्माण

Tue, 14 Dec 2021 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका संगठन हिंदू हित के लिए काम कर रहा है। इसी क्रम में हिंदुओं की मदद के लिए देशभर में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Praveen Togadia said that the government should build a grand temple in Mathura and Kashi
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर सरकार नहीं बनवा रही। यह तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। सरकार पूर्ण बहुमत में है, तो मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और काशी में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनवा दें। 

विज्ञापन


डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को आगरा के खंदौली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें विश्व हिंदू परिषद के हिंदू एकता हिंदू बढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई। तोगड़िया ने बताया कि हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू हेल्पलाइन का शुरुआत हो चुकी है। 
विज्ञापन


हिंदू हेल्पलाइन के बारे में उन्होंने बताया कि इस पर कॉल करने पर परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित की मदद करेंगे। इसी तरह इंडिया हेल्थ हेल्पलाइन भी शुरू होगी, जिसमें 10 हजार डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राशन वितरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए विकल्प बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष कहने वाले अब खुद को हिंदू कहने पर मजबूर हो गए हैं। इससे लगने लगा है कि हिंदू गौरव की बात करने वाले ही अब देश में शासन करेंगे। तोगड़िया सोमवार को आगरा पहुंचे थे। यहां संगठन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed