फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pratik Pal became the Strong Man of UP, Anshika Jaiswal became the Strong Woman

Agra News: प्रतीक पाल बने स्ट्रांग मैन ऑफ यूपी, अंशिका जायसवाल स्ट्रांग वुमन

Tue, 07 Apr 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pratik Pal became the Strong Man of UP, Anshika Jaiswal became the Strong Woman
पावरलिफ्टिंग के पदक विजेता
आगरा। सिकंदरा के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित उत्तर प्रदेश सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में प्रतीक पाल को स्ट्रांग मैन ऑफ यूपी और महिला वर्ग में अंशिका जायसवाल को स्ट्रांग वुमन ऑफ यूपी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

वहीं जूनियर वर्ग में आगरा के सार्थक शर्मा, जूनियर महिला वर्ग में दीक्षा प्रियदर्शी और 84 प्लस किग्रा वर्ग में कनक रैमजा ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. गिरीश दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन की थी। समापन पर डॉ. भंवर सिंह दिवाकर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आगरा कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर रवि ने किया, जबकि प्रतियोगिता का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह हीरा ने किया। समापन समारोह में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव अमित राय ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के हितों के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रेश्वरी किरण, सुभाष गुर्जर, डॉ. बीपी सिंह, गगन दिवाकर, हिमांशु दिवाकर, रोहित गुप्ता, सीता बघेल और सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे
सब-जूनियर बालक वर्ग
83 किग्रा: कुणाल यादव (गौतमबुद्ध नगर) प्रथम, अनंत राय (प्रयागराज) द्वितीय, उत्सव सिंह तृतीय
93 किग्रा: हिमांशु यादव (गौतमबुद्ध नगर) प्रथम, पीयूष राजपूत (कानपुर) द्वितीय, तैयब खान तृतीय
105 किग्रा: शौर्य चौधरी (बागपत) प्रथम, पंकज शर्मा (मथुरा) द्वितीय, यश कुमार (बुलंदशहर) तृतीय
जूनियर बालक वर्ग
83 किग्रा: किशन शुक्ला (प्रयागराज) प्रथम, कार्तिकेय सक्सेना (लखनऊ) द्वितीय, अभिषेक राजपूत (कानपुर) तृतीय
93 किग्रा: सार्थक शर्मा (आगरा) प्रथम, हिमांशु कुमार (मेरठ) द्वितीय, सुधांशु (प्रयागराज) तृतीय
सीनियर पुरुष वर्ग
83 किग्रा: शुभम मलिक (शामली) प्रथम, अभिषेक कटियार द्वितीय, अंकित भाटी तृतीय
93 किग्रा: प्रतीक पाल (प्रयागराज) प्रथम, सूरज कुमार (आगरा) द्वितीय, सौरभ (प्रयागराज) तृतीय
मास्टर वर्ग के विजेता
93 किग्रा: संजय त्यागी (मेरठ) प्रथम, अनीत सिंह (लखनऊ) द्वितीय
बालिका एवं महिला वर्ग
सब-जूनियर बालिका वर्ग
47 किग्रा: ज्योति यादव (मिर्जापुर) प्रथम, आयुषी यादव (कानपुर) द्वितीय, झिलमिल (मेरठ) तृतीय
52 किग्रा: तंशु (मेरठ) प्रथम, उन्नति राजपूत द्वितीय, हनी गौड़ तृतीय
57 किग्रा: तृप्ति कश्यप प्रथम, लक्षिता सिंह द्वितीय
63 किग्रा: प्रत्युषा (मेरठ) प्रथम, लक्ष्मी (मथुरा) द्वितीय, तन्वी शर्मा (आगरा) तृतीय
69 किग्रा: स्नेहलता (मेरठ) प्रथम, शगुन पंवार (शामली) द्वितीय, काकुल चौधरी (अलीगढ़) तृतीय
84 किग्रा: अंशिका जायसवाल (गोरखपुर) प्रथम
84 प्लस किग्रा: एकता चौधरी (मथुरा) प्रथम, नंदिनी बोहरा (आगरा) द्वितीय
जूनियर बालिका वर्ग
43 किग्रा: पलक (मेरठ) प्रथम, तन्नू (आगरा) द्वितीय, प्राची (बुलंदशहर) तृतीय
47 किग्रा: चंचल (मेरठ) प्रथम, रितु (बुलंदशहर) द्वितीय, आकांक्षा सिंह तृतीय
52 किग्रा: खुशी पाठक (मथुरा) प्रथम, रंजना चाहर (आगरा) द्वितीय, वंदना यादव तृतीय
57 किग्रा: प्रिया (मथुरा) प्रथम, लावन्या सिंह (गाजियाबाद) द्वितीय, नैन्सी सिंह मौर्य (प्रयागराज) तृतीय
63 किग्रा: दीक्षा प्रियदर्शी (आगरा) प्रथम, पावनी अग्रवाल (लखनऊ) द्वितीय, यशी श्रीवास्तव (लखनऊ) तृतीय
69 किग्रा: प्रतिमा चौधरी (गोरखपुर) प्रथम, गरिमा (आगरा) द्वितीय
76 किग्रा: मीनू (मेरठ) प्रथम
84 किग्रा: अंकिता सिंह (गोरखपुर) प्रथम, आराध्या यादव (लखनऊ) द्वितीय
84 प्लस किग्रा: कनक रैमजा (आगरा) प्रथम
सीनियर महिला वर्ग
47 किग्रा: सुशीला देवी (लखनऊ) प्रथम, नेहा वर्मा (कानपुर) द्वितीय
52 किग्रा: रीता कन्नौजिया (लखनऊ) प्रथम, प्राची ठाकुर द्वितीय, लता (आगरा) तृतीय
57 किग्रा: रिया सिंह (कानपुर) प्रथम, दिव्या सिंह द्वितीय
63 किग्रा: रिचा सिंह (अलीगढ़) प्रथम, शिवानी (गौतमबुद्ध नगर) द्वितीय
69 किग्रा: अर्चना पांडे (कानपुर) प्रथम
76 किग्रा: अनम (मथुरा) प्रथम, सुनयना (आगरा) द्वितीय
84 किग्रा: रितिका यादव (झांसी) प्रथम, काजल सिंह (फिरोजाबाद) द्वितीय
84 प्लस किग्रा: भावना यादव (फिरोजाबाद) प्रथम
मास्टर महिला वर्ग
57 किग्रा: सीमा (गोरखपुर) प्रथम
63 किग्रा: शिखा सिंह (लखनऊ) प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed