{"_id":"5f85e5ae8ebc3e9bb15ef167","slug":"praspa-mainpuri-news-agr4635551159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी कानून वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी कानून वापस ले सरकार
विज्ञापन
किशनी में योगी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते प्रसपा कार्यकर्ता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में बाइक रैली और पैदल मार्च निकालकर तहसील के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून को किसान विरोधी बताकर किसानों के हित में वापस लिए जाने की मांग की।
प्रसपा कार्यकर्ता बिधूना चौराहे पर एकत्रित हुए। विधायक पद के प्रत्याशी गिरीश कठेरिया के नेतृत्व में नगर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली सदर बाजार से बाईपास होती हुई तहसील पहुंची। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे के नेतृत्व में 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम रामसकल मौर्य को सौंपा।
किशन दुबे ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हाथरस घटना में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसान विरोधी कानून से किसानों को बरबाद करने का काम सरकार ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हर मंगलवार को अलग-अलग तहसीलों पर सरकार का घेराव करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, आजम खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष नेहा चौहान, सर्वेश गुप्ता, प्रभाष मिश्रा, राजवीर यादव, उमाकांत यादव, नितिन यादव, अखिलेश यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, सुखवीर यादव मौजूद रहे।