Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prakash Parv today; heavy vehicles will not be allowed on the highway.

Agra News: प्रकाश पर्व आज, हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Tue, 24 Nov 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv today; heavy vehicles will not be allowed on the highway.
आगरा। गुरु नानक देव साहिब के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल में कीर्तन समागम, लंगर प्रसाद वितरण और आतिशबाजी का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों का डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध मान्य रहेंगे। असुविधा होने पर ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



यह रहेगा डायवर्जन
- एनएच-19 पर रैपुरा जाट, दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे और उत्तरी बाईपास होकर जाएंगे।
- दिल्ली-मथुरा से फिरोजाबाद-कानपुर जाने वाले वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग और इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। शहजादपुर पौड़ी गांव से उत्तरी बाईपास का विकल्प भी रहेगा।
विज्ञापन

- फिरोजाबाद से ग्वालियर-जयपुर जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया और रोहता नहर होकर जाएंगे। दूसरा मार्ग रमाडा से इनर रिंग रोड, शमशाबाद, इरादतनगर और सैंया होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयपुर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मऊअर कट से दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया और इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- जयपुर से ग्वालियर और मथुरा जाने वाले भारी वाहन मऊअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर निकलेंगे।
- अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर में एनएच-19 पकड़ेंगे। मुड़ी चौराहे से टेढ़ी बगिया और रामबाग की ओर जाने वाले भारी वाहन एत्मादपुर और खंदौली होकर जाएंगे।

- ग्वालियर-जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास से रोहता चौराहा, रोहता-दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी और इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। दूसरा मार्ग दिगनेर से गुतिला अंडरपास होकर इनर रिंग रोड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed