{"_id":"5f3bd2ff8ebc3e3cf326eed3","slug":"pradhan-mainpuri-news-agr4552345147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर के ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर के ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप
विज्ञापन
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे गांव हरचंदपुर के ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को गांव हरचंदपुर के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान पर सरकारी धनराशि का फर्जीवाड़ा कराने का अरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान जयराम द्वारा मनरेगा कार्यों को जेसीबी से कराया जा रहा है तो वहीं अन्य कार्यों में भी फर्जीवाड़ा किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई गलियों और नालियों के निर्माण का फर्जी तरीके से भुगतान कर लिया गया है। अन्य कार्य में गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को छोड़कर अपने चहेतों को आवास देने का भी ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए शौचालय में पीला ईंट लगाने आदि की भी शिकायत की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि समिति बनाकर जांच कराई जाए। मांग करने वालों में विजयपाल सिंह, राजीव सिंह, ओमवीर, कप्तान सिंह, रघुवीर और चंद्रपाल शामिल हैं। वहीं प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत झूठी शिकायत की गई है।