{"_id":"662ba998d334a2ac0303c646","slug":"pradhan-honored-the-meritorious-students-of-gram-panchayat-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116521-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्राम पंचायत के मेधावियों को प्रधान ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्राम पंचायत के मेधावियों को प्रधान ने किया सम्मानित
Fri, 26 Apr 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के मेधावियों को प्रधान ने किया सम्मानित
बेवर। शुक्रवार को विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्लामई के प्रधान प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के टॉप 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाल ने प्रत्येक कक्षा के 10-10 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, शील्ड और पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान प्रधान ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने से छात्र-छात्राओं को उत्साह बढ़ता है।
उन्होंने 12वीं में छात्रा मुस्कान शाक्य, दसवीं में 92 प्रतिशत अंक लाने वाली हजारा की छात्रा याचिका सिंह, पीयूष, ललित कुमार, आठवीं की छात्रा गडेरा गांव की नैना शाक्य, सातवीं की नगला छबू निवासी रिया राजपूत, छठवीं में नगला छबू निवासी रवि कुमार, कक्षा पांच में पियूष पाल निवासी गग्गरपुर, काजल, रानी, परी को सम्मानित किया। करीब आधा सैकड़ा वच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान कृष्णा देवी, गिरंद सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, संतोष सिंह, रामकिशोर, नीरज पाल अनीता मौजूद रहे। संवाद