फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Practical examinations in 143 schools from today

Agra News: 143 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

Fri, 02 Feb 2024 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations in 143 schools from today
कासगंज। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। 143 विद्यालयों में परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से नौ फरवरी तक होंगी। परीक्षा में बाहरी परीक्षक परीक्षा की व्यवस्था की गई है। विषय के हिसाब से परीक्षक नियुक्त किए जाने के बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं विषय के शिक्षक संपर्क साधने में जुटे रहे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परिषद का रुख सख्त है। जिले के विद्यालयों को 16 सेक्टर में बांटकर विभिन्न विभागों के जिला, तहसील मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान अपने सेक्टर के विद्यालयों पर पूरी नजर रखेंगे। विद्यालय के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। मोबाइल, पेजर आदि विद्यालय के अंदर नहीं ले जाया जा सकेगा। विद्यालय के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed