फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prachi

पश्चिमी यूपी में आतंकियों को मिल रही पनाह: साध्वी प्राची

Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
prachi
हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा, देश में तबाही मचाने के लिए आतंकियों को पश्चिमी यूपी में पनाह दी जा रही है। यहां हथियारों का जखीरा भी मिलता है। जम्मू-कश्मीर जैसे हालात हो रहे हैं। लव जेहाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ युवा हाथों में कलावा बांधकर स्कूल, कालेज और कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े रहते हैं। लड़कियों को फंसाने के लिए अपना नाम तक बदल लेते हैं। ऐसे लोगों से अपनी बेटी और बहनों को बचाने के लिए हर हिंदू को ‘युद्ध‘ छेड़ देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते तो खुद को हिंदू कहना बंद कर दो। हिंदुत्व को पहचानों, जातियों में मत बंटो। एकता की ताकत दिखाओ।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी, गाय और संस्कृति सुरक्षित नहीं है। इन्हें बचाने के लिए हिन्दुत्व के ‘बारूद‘ को पावरफुल करने का वक्त आ गया है। बढ़ती गौवंश की हत्याओं को रोकने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। संत मंडल जल्द ही प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। साध्वी ने यूपी सरकार को बेटी, गाय और संस्कृति असुरक्षित करने का जिम्मेदार ठहराया। कहा कि पश्चिमी यूपी से आतंकवाद के तार जुड़े हैं फिर भी प्रदेश सरकार मस्जिदों में तलाशी नहीं कराती। इसलिए हथियारों के जखीरे और आतंकवादी देश में आतंक मचाने की साजिश को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन

 साध्वी मंगलवार को एत्मादपुर में गणतंत्र दिवस पर युवा समाज सेवा शिक्षा समिति के तत्वावधान में पुरानी तहसील चौराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। बाद में महेन्द्रभान विमलादेवी बालिका इंटर कालेज से भारत माता की झांकी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति अध्यक्ष पंकज बघेल, पूर्व प्रधानाचार्य केपी सिंह, दिनेश कुलश्रेष्ठ, कृष्णवीर सिंह, माधवेन्द्रनाथ सिंह, रौनक गुप्ता, अचिंत्य सक्सेना, डा. रमेश सोलंकी, अज्जू चौहान, रामकुमार शर्मा, कल्पना धाकरे, बैजंती आदि ने उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य प्रबल प्रताप सिंह, चेयरमैन वीना धनगर, अभयनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed