{"_id":"6261ac9f0c3d3546220a96de","slug":"power-thieft-mainpuri-top-three-list-mainpuri-news-agr5310449146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक बिजली चोरी करने वाले तीन जिलों में मैनपुरी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक बिजली चोरी करने वाले तीन जिलों में मैनपुरी भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत कुल 21 जिले आते हैं। बृहस्पतिवार को इन जिलों में होने वाली बिजली चोरी की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें मैनपुरी टॉप थ्री में शामिल है। इसके चलते निगम ने चोरी रोकने के लिए और कार्रवाई की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं।
बिजली चोरी में मैनपुरी तीसरे स्थान पर होने के चलते यहां भी नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ये जिम्मेदारी डीवीवीएनएल के निदेशक तकनीकी बीएम शर्मा को दी गई है। नोडल अधिकारी 23 और 24 अप्रैल को जिले में पहुंचकर बिजली चोरी के कारणों और उसे रोकने के लिए समीक्षा करेंगे। मुख्य रूप से ये समीक्षा लाइन हानियां घटाने के लिए कार्ययोजना, बड़े उपभोक्ताओं से भुगतान की स्थिति, नेवर पेड उपभोक्ताओं से भुगतान की स्थिति और ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता कम करने पर रहेगी। आदेश आने के बाद विद्युत निगम के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
अधिशासी अभियंता ने किया कार्यशाला का निरीक्षण
बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता कार्यशाला खंड आगरा जोन सतेंद्र पाल ने मैनपुरी स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता देखने के साथ ही प्रयोगशाला में जांच भी की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मरम्मत कार्य किया जाएगा। साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता कार्यशाला दीपचंद मौजूद रहे।