{"_id":"61a72652987ab432f4199464","slug":"power-supply-restarts-in-pushpanjali-clould-vally-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: 19 दिन बाद 96 घरों में आई बिजली, बांटीं मिठाइयां, दक्षिणांचल ने जोड़े कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: 19 दिन बाद 96 घरों में आई बिजली, बांटीं मिठाइयां, दक्षिणांचल ने जोड़े कनेक्शन
Wed, 01 Dec 2021 01:07 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:07 PM IST
सार
शादी वाले घरों में जश्न का माहौल है, आखिरकार 19 दिन बाद बिजली मिली है। पानी की समस्या का भी हल हो गया।
विज्ञापन
बिजली जुड़ने के बाद मिठाई बांटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद रोड स्थित पुष्पांजलि क्लाउड वैली में 20 दिन बाद मंगलवार शाम को बिजली आई तो खुशियां छा गईं। महिलाओं ने मिठाइयां बांटी। सबसे पहले सबमर्सिबल पंप चलाकर लोगों ने पानी भरा। शादी वाले घरों में जश्न का माहौल है। 21 नवंबर से यहां 96 घरों की बिजली कटी पड़ी थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली की सप्लाई सुचारू कराई है। बिना बिजली-पानी के घर छोड़ कर चले गए लोगों दोबारा लौट सकते हैं।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने अस्थायी कनेक्शन को मियाद खत्म होने के दो साल बाद भी स्थायी नहीं करने और बिल्डर द्वारा लोगों से बिल वसूली की जांच के आदेश दिए हैं। एमडी के आदेश पर मंगलवार शाम छह बजे कॉलोनी में बिजली कनेक्शन जोड़ा गया है। 2013-14 में बिल्डर ने कॉलोनी निर्माण के लिए 100 किलो वॉट का एलएमवी-9 अस्थायी श्रेणी का कनेक्शन लिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्थायी कनेक्शन से घरेलू उपभोग के लिए बिजली बेची जा रही थी। आरोपों की जांच के आदेश प्रबंध निदेशक ने अधीक्षण अभियंता को दिए हैं।
थैक्यू अमर उजाला
- अमर उजाला ने हमारा दर्द समझा। हमारी समस्या उठाई। खबर छपने के बाद अधिकारी यहां आए थे। कनेक्शन जोड़ दिया है। थैक्यू अमर उजाला। - ज्योति लाम्बा
दो दिन में जुड़ गई बिजली
हम 18 दिन परेशान रहे। कलक्ट्रेट से लेकर पुलिस थाने तक गए। कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला के सहयोग से दो दिन में बिजली जुड़ गई। - सूर्यकांत कुशवाह
विज्ञापन
निजी मीटर लगाए जाएं
पुराने कनेक्शन ही अभी चालू किए हैं। हम चाहते हैं हमारे घर व्यक्तिगत मीटर लग जाए। कनेक्शन हो जाएं तो हम रीडिंग के हिसाब से बिल के लिए तैयार हैं। - अनीता शर्मा
लौट आएंगे दोबारा लोग
बिजली आ गई है, तो जो लोग छोड़कर चले गए हैं वह भी अब लौट आएंगे। बीमार लोगों को राहत मिली है। कॉलोनी में 20 दिन बाद स्ट्रीट लाइट जल रही हैं। - एलिना पॉल
संबंधित खबर...
अंधेरगर्दी: 18 दिन से 96 घरों में अंधेरा, बिन बिजली-पानी लोग पलायन के लिए मजबूर, तस्वीरें