{"_id":"60bb6e90e3ff345c1c78d1b8","slug":"power-minister-shrikant-sharma-launches-tree-plantation-campaign-on-world-environment-day-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: 'कुंभ क्षेत्र की 65 एकड़ भूमि नगर निगम के अधीन, बाकी का होगा अधिग्रहण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: 'कुंभ क्षेत्र की 65 एकड़ भूमि नगर निगम के अधीन, बाकी का होगा अधिग्रहण'
Sun, 06 Jun 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुंभ क्षेत्र में पौधा लगाते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र की 65 एकड़ भूमि का संरक्षण किया जा रहा है। इसके लिए उक्त चयनित जमीन नगर निगम के अधीन कर दी गई है, कुछ हिस्सा जल्द ही नगर निगम द्वारा अधिग्रहीत कर लिया जाएगा। डीएम नवनीत सिंह चहल समेत अन्य की मौजूदगी में इसकी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को कुंभ क्षेत्र में पौधा रोपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान की शुरुआत कृष्ण की भूमि से हो रही है। यह भी यमुना के किनारे वैष्णव संतों के कुंभ क्षेत्र से इसका श्रीगणेश किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जो फलदार और छायादार होंगे। यह वृक्ष पर्यावरण के साथ पक्षियों के लिए भोजन का काम भी करेंगे। फलदार वृक्ष होने से वृंदावन के बंदरों की समस्या का भी समाधान होगा। यहां बंदर रह सकेंगे।
विज्ञापन
31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस बार जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। शनिवार को वट, आम, अमरूद और पीपल के 11 पौधे लगाए। कुंभ क्षेत्र का 65 एकड़ एरिया नगर निगम के अधीन होने के बाद बाकी कुछ हिस्से को अधिग्रहित करने की कार्यवाही जल्द ही आगामी बोर्ड बैठक में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
पौधरोपण के दौरान महंत मदनमोहन दास, महंत लाडलीशरण दास, महंत सुंदर दास, महंत हरिशंकर दास नागा के अलावा महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, विप्रा सचिव राजेश कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, एक्सईएन विद्युत राजीव कालरा, सीओ सदर गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।