{"_id":"60f9afa18ebc3e6ff661f2c8","slug":"power-crisis-deepens-in-front-of-5496-families-kasganj-news-agr5008742173","type":"story","status":"publish","title_hn":"5496 परिवारों के सामने गहराया बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5496 परिवारों के सामने गहराया बिजली का संकट
विज्ञापन
कासगंज। प्रभुपार्क बिजली घर पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से 5496 कनेक्शन धारक परिवारों के सामने बिजली की समस्या खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं को दो से दिन तक यह समस्या और झेलनी पड़ सकती है।
बिजली घर पर 10 एमवीए एवं 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार देर सांय फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से रेलवे रोड फीडर एवं गोशाला फीडर को बिजली की सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर के फुंक जाने के बाद इन फीडर क्षेत्रों में बिजली का संकट गहरा गया, विभाग ने वैसे 5 एमवीए के लक्ष्मीगंज फीडर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन लोगों की समस्या पूरी तरह से हल नहीं हुई है।
अब तीनों ही फीडर क्षेत्रों में रोस्टर निर्धारित करके विभाग बिजली की सप्लाई दे रहा है। जिससे तीनों फीडर क्षेत्रों के लोगों को काफी कम बिजली मिल पा रही है। बृहस्पतवार को मौसम में काफी उमस रही। ऐसे में लोग पर्याप्त बिजली न मिल पाने से परेशान रहे। लोगों को पानी की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
10 एमवीए का ट्रांसफार्मर अलॉट हो गया है। यह ट्रांसफार्मर शुक्रवार को सुबह तक बिजली घर पर पहुंच जाएगा। इसके बाद विभाग देर सांय तक आपूर्ति को बहाल कर देगा। अभी तीनों फीडरों में रोस्टर निर्धारित कर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। - शैलेंद्र सारस्वत, जेई, प्रभुपार्क बिजली घर