फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cheking teem, crime

ज्योंती में बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 22 Oct 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
power cheking teem, crime
औंछा में बिजली विभाग की टीम पर हमले के बाद घायल सुभाषचंद्र पटेल - फोटो : MAINPURI
औंछा। थाना क्षेत्र के कस्बा ज्योंती में सोमवार रात बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने गई टीम को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। टीम के सदस्यों को बंधक बनाकर उनसे नकदी और मोबाइल भी लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता औंछा नारायण सिंह, टीजी टू सुभाष चंद्र पटेल, संविदाकर्मी शैलेंद्र के साथ ज्योंती में विद्युत चेकिंग करने गए थे। ज्योंती के मोहल्ला मिठउआ में राजू शाक्य के घर में शादी समारोह चल रहा था। यहां केबल में कट करके बिजली चोरी कर डेकोरेशन किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्युत टीम ने बिजली चोरी का विरोध किया तो उनके साथ गांव के ओपी उर्फ ओमप्रकाश, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की। टीम को बंधक बनाकर उनसे नकदी और मोबाइल लूट लिए। अवर अभियंता ज्योंती अखिलेश कुमार, टीजी टू सुभाष चंद्र पटेल हमले में घायल हो गए। इस दौरान जेई की जंजीर भी कहीं गिर गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टीम को छुड़ाया। जेई की ओर से बिजली चोरी, जानलेवा हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओमप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष औंछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed