फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potholes on both sides of railway crossing, pedestrians troubled

Agra News: रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर गड्ढे, राहगीर परेशान

Tue, 12 Dec 2023 11:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
Potholes on both sides of railway crossing, pedestrians troubled
कासगंज। अमांपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से गड्ढों को ठीक कराए जाने की मांग की है।अमांपुर रोड पर गल्ला मंडी है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से गल्ला लेकर मंडी पहुंचते हैं। सहावर, पटियाली, गंजडुंडवारा, अमांपुर, गढ़का सहित अन्य कस्बों के लोगों का भी आवागमन इस मार्ग से होता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतें होती हैं। गड्ढों के कारण गल्ले से भरे वाहन कई बार पलट जाते है। किसानों को नुकसान होने के साथ-साथ मार्ग में जाम भी लग जाता है। निकट ही इंटरमीडिएट व महाविद्यालय भी स्थित हैं। छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed