फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato storage rate should be reduced, weighing more than 50 kilos should be stopped.

Agra News: आलू भंडारण दर की जाए कम, 50 किलाे से ज्यादा वजन लेना हो बंद

Thu, 19 Feb 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Potato storage rate should be reduced, weighing more than 50 kilos should be stopped.
फोटो-
विज्ञापन

- किसान दिवस में आईं 13 शिकायतें, सीडीओ ने जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। संजय प्लेस स्थित विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने अलग-अलग विभागों की कुल 13 शिकायतें कीं। उन्होंने आलू की सरकारी खरीद, शीतगृह भाड़ा में कमी और प्रति पैकेट 2 किलो 300 से 700 ग्राम तक प्रति पैकेट अधिक वजन लेने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा निराश्रित गोवंश, बिजली, पशुपालन, बैंक व अन्य विभागों की शिकायतें आईं। किसान दिवस की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को अगले दिवस तक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शीतगृह के भंडारण भाड़े में मिले राहत
किसान श्याम सिंह चाहर ने कहा कि मंडी में आलू लागत मूल्य पर भी नहीं बिक रहा है। कोल्ड स्टोर का भंडारण किराया बहुत अधिक है। ऐसे में किसानों के लिए आर्थिक समस्या खड़ी है। इसलिए शीतगृह के भंडारण भाड़े में राहत दी जाए। भाड़े को प्रति पैकेट 100 रुपये से कम किया जाए।
विज्ञापन


खुली बैठक में तय हो शीतगृह का किराया
किसान मुकेश पाठक ने कहा कि कोल्ड स्टोर और शीतगृह मालिक मनमानी कर रहे हैं। वह किसानों से अलग-अलग भाड़ा वसूल रहे हैं। इस पर उद्यान विभाग ने आंखें मूंद ली हैं। वह अपनी मर्जी से भाड़ा तय कर लेते हैं। भाड़ा तय करने के लिए खुली बैठक की जाए जिसमें किसानों को जरूर बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू बाजार भाव में सुधार के साथ तौल में हो पारदर्शिता
किसान लक्ष्मी बघेल ने कहा कि आलू की खरीद में किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जाता है। व्यापारी 50 किलो की जगह उनसे प्रति पैकेट 52.300 से 52.700 ग्राम का वजन लेते हैं। इस अतिरिक्त करीब 2.5 किलो वजन की तौल पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। तौल को प्रति पैकेट 50 किलो का किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आलू बाजार भाव में सुधार किया जाए।


3 लाख के खर्च पर उठा विवाद, जांच की मांग
किसान लाखन सिंह त्यागी ने जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति की एक ही बैठक में तीन लाख रुपये का पानी पीने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों के हिस्से के अंश को बर्बाद कर रहा है। वह एक बैठक में ही तीन-तीन लाख रुपये का पानी पी जाते हैं। यह भ्रष्टाचार है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed