फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato Storage Begins in Agra 35 Cold Storages Yet to Renew Licenses

UP: शीतगृह में आलू भंडारण शुरू, 10 फीसदी का नहीं हुआ नवीनीकरण; लाइसेंस पर लटक सकती है तलवार

Fri, 20 Feb 2026 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

शीतगृहों में आलू का भंडारण शुरू हो गया है। जबकि करीब 10 फीसदी शीतगृह ऐसे हैं, जिनका नवीनीकरण नहीं हुआ है। उनकी नवीनीकरण की प्रक्रिया उद्यान विभाग कार्यालय में लंबित है। अगर फरवरी के अंत पूरी नहीं हुई तो ये शीतगृह भंडारण नहीं कर सकेगें।

विज्ञापन
Potato Storage Begins in Agra 35 Cold Storages Yet to Renew Licenses
आलू के ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में कुल 332 शीतगृह हैं। जिनमें से 7 फल, मसाले, मेवे व अंडे आदि का भंडारण करते हैं। शेष शीतगृहों में 3 लाख 41 हजार मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता है। इनमें से 35 शीतगृहों का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। जबकि हर साल जनवरी से फरवरी माह या भंडारण शुरू करने से पहले नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराना जरूरी है।
विज्ञापन


आलू की खुदाई शुरू हो गई है। यहां के अधिकतर किसान आलू का भंडारण करते है। साथ ही व्यापारी भी बड़ी मात्रा में आलू भंडारण करते हैं। फिर भी जिले के 35 शीतगृहों का इस समय तक नवीनीकरण न कराना गंभीर मामला है। अगर किसी तरह उन्होंने कुछ आलू का भंडारण कर लिया और उनकी नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी तो किसानों के लिए समस्या आ सकती है। उनका आलू खराब हो सकता है।
विज्ञापन


नवीनीकरण के लिए ये है जरूरी
- 15 हजार घन मीटर से अधिक क्षेत्रफल वालों को 10 हजार रुपये फीस
- फिटनेस प्रमाण पत्र, इसमें बिल्डिंग और मशीनों दोनों का बीमा कराना
- अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र
- प्रदूषण विभाग से प्रमाण पत्र
- विद्युत बिल

बिना नवीनीकरण के भंडारण पर हो सकता है लाइसेंस निरस्त
बिना नवीनीकरण के भंडारण करने वालों के खिलाफ एफआईआर, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही किसानों के माल का नुकसान पर रिकवरी करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके मानक अधूरे, उनका नवीनीकरण निरस्त होगा
जिला उद्यान अधिकारी अतिरिक्त प्रभार अनीता सिंह ने बताया कि अधिकतर कोल्ड स्टोर का नवीनीकरण हो चुका है। करीब 35 कोल्ड शेष है। वह प्रक्रिया में हैं। जिनके मानक पूरे नहीं मिले उनका नवीनीकरण निरस्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed