फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato sowing and festive crowds disrupted traffic.

Agra News: आलू की बुवाई और त्योहारी भीड़ ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था

Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Potato sowing and festive crowds disrupted traffic.
खंदौली।आगरा हाथरस हाइवे पर जाम में फंसी एम्बुलेंस और अन्य वाहन
खंदौली। आलू की बुवाई का सीजन शुरू होते ही आलू के बीज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारे सड़क पर दिखती हैं। त्योहारी सीजन की भीड़ भी है। यही कारण रहा कि बुधवार को आगरा-हाथरस हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। दो किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे आगरा से सादाबाद जाने वाली लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की चार-चार कतारें लग गईं। इसी बीच सादाबाद से आगरा आने वाले वाहन भी सामने से फंस गए। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और लोग काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

खंदौली के पड़ाव चौराहे पर जाम का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। यहां से मई रोड और मुढ़ी रोड की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर जाम में फंसे छोटे वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों से निकलने की कोशिश की तो बाबूलाल गली और टीएस गली में भी वाहन फंस गए। इससे कस्बे के अंदरूनी रास्तों पर भी यातायात प्रभावित हो गया। एक मार्ग पर लगा जाम धीरे-धीरे दूसरे रास्तों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए वैकल्पिक रास्ते का सहारा लिया। सादाबाद से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कुछ देर के लिए पड़ाव चौराहे से मुढ़ी रोड की तरफ डायवर्ट कर आगरा की ओर निकाला गया।



वर्जन
आलू की बुवाई और त्योहारी सीजन के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाने से जाम की समस्या बनी। पुलिस ने बड़े वाहनों को डायवर्ट करके समस्या दूर करने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक दिक्कतें रहीं। -देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed