फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में नाले का पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों की कई बीघा आलू और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। किसान खुद मिट्टी डालकर पानी रोकने और पंप सेट की मदद से पानी निकाल रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द नाले की समस्या का समाधान कराने और मुआवजा की मांग की है।
क्षेत्र के बिलईपुरा निवासी कालीचरन की तीन बीघा आलू की फसल, चमरौली निवासी राकेश की छह बीघा गेहूं की फसल, सुरेंद्र की ढाई बीघा, ताराचंद की एक बीघा, छोटे की दो बीघा और बहादुर की दो बीघा फसल पूरी तरह खराब हो गई है। किसानों का कहना है कि पिछले चार दिनों से नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

निबोहरा क्षेत्र में नाले के पानी को जेसीबी से रुकवाते किसान,खेतों में भरा पानी