{"_id":"5b86946442c792465e1e9a86","slug":"postmen-are-providing-the-facility-of-giving-money-from-micro-atm-by-reaching-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में एटीएम पहुंचे रहे आपके द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में एटीएम पहुंचे रहे आपके द्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
माइक्रो एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों तक एटीएम की पहुंच बढ़ाने के लिए माइक्रो एटीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसी ही शुरुआत एटा में की जा रही है। यहां उपभोक्ताओं के घर माइक्रो एटीएम पहुंचेगा। ये सुविधा पोस्टमैन के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सभी पोस्टमैन को स्मार्ट फोन दे दिए गए हैं, जो घर-घर पहुंचकर लोगों के खाते खोल रहे हैं। इसके बाद एक फोन पर पोस्टमैन आपके घर पहुंचेगा और आपको एप के माध्यम से रुपए मुहैया कराएगा।
मुख्य डाकघर में खुलने जा रही आईपीपी बैंक के माध्यम से पोस्टमैन अब आपके द्वार माइक्रो एटीएम लेकर पहुंचेंगे। बैंकों के एटीएम जिले में पूरी तरह से
जवाब दे चुके हैं। ऐसे में पोस्टमैन द्वारा उन लोगों को रुपये भी मुहैया कराए जा रहे हैं, जिनके खाते खुल गए हैं। इसके साथ ही इच्छुक लोगों के खाते भी खोल रहे हैं।
नहीं देना होगा कोई दस्तावेज
आईपीपी बैंक में खाता खुलवाने के लिए कोई कागज जमा नहीं करना होगा। इसके लिए सिर्फ अंगूठा लगाकर ही जीरो बैलेंस से खाता खुल जाता है और मोबाइल पर खाता नंबर मैसेज के माध्यम से पहुंच जाता है। इसके बाद खाताधारक को बैंक के नंबर पर कॉल करके धनराशि की जरूरत बतानी होगी। फिर
विज्ञापन
डाकिया आपके घर धनराशि लेकर पहुंचेगा।
क्यूआर कार्ड से खाताधारक को तमाम सुविधाएं
एटीएम कार्ड की भांति खाताधारक को क्यूआर कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से खाताधारक बिजली बिल, मोबाइल बिल व रीचार्ज, टेलीफोन बिल, गैस भुगतान, बीमा प्रीमियम, नेफ्ट आरटीजीएस आदि भुगतान कर सकते हैं।
घर-घर कर रहे भुगतान
सभी पोस्टमैन को स्मार्टफोन दे दिए गए हैं। माइक्रो एटीएम एप लोड करा दिया गया है, जिसके माध्यम से पोस्टमैन खाता खोल रहे हैं और इसी एप से घर-घर जाकर भुगतान कर रहे हैं।
एसआर दुबे, अधीक्षक, मुख्य डाकघर