फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   posters against PM in Administration program

प्रशासन के कार्यक्रम में पीएम के खिलाफ लगे पोस्टर 

Fri, 21 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
posters against PM in Administration program
जानकारी होने पर अधिकारियों में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से नगर निगम इंटर कालेज में आयोजित स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ही आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए गए। उस समय अफसरों को इसका पता भी न चल पाया। बाद में परं हड़कंप मच गया है। कालेज प्रशासन भी परेशान हो गया। रात में इसकी जांच पड़ताल शुरू करा दी          गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से स्वच्छता मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने का विशेष अभियान जलाया जा रहा है। अभियान का श्रीगणेश का ताजमहल के पास ताजगंज क्षेत्र से किया जा रहा है। इसी के तहत जन जागरूकता के लिए बैठक नगर निगम इंटर कालेज ताजगंज में बुलाई गई थी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम गौरव दयाल, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ आफिस के अधिकारी, कालेज का स्टाफ, छात्र और क्षेत्रीय व्यापारी, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे। ऐसी सभा में पीएम मोदी के खिलाफ स्लोगन पट्टिका और कंप्यूटर द्वारा बनाए पोस्टर लगे थे। इस पर पीएम को हाथ में झाडू़ू लेकर दिखाया गया है। झाड़ू के ऊपरी हिस्से पर त्रिशूल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की जैकिट पर ‘‘गुजरात जेनोसाइड’’ लिखा है और पोस्टर के एक भाग में अंग्रेजी भाषा में ‘‘मिस्टर मोदी! हाउ वुड यू क्लियर दीज ब्लड स्टेंस....?’’ लिखा है। कार्यक्रम स्थल ऐसी कई स्लोगन पट्टिका थीं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसी पट्टिका किसने लगाईं? और इन्हें लगाने के पीछे उसका मकसद क्या रहा? सबसे बड़ा सवाल यह है कि  इसकी जानकारी उस समय क्यों नहीं हो पाई। उधर, देर शाम इसका पता चलने पर पड़ताल शुरू हो गई। प्रशासन ने कालेज केअधिकारियों से बात की। यह मालूम करने के लिए कहा गया कि पट्टिकाएं बनवाने की जिम्मेदारी किसे दी गई थी। रात में ही उससे भी बात की गई।


‘यह किसी की शरारत है। एक अच्छे काम को बदनाम करने की कोशिश की गई है।  लगता है पोस्टर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लगे होंगे। इतनी भीड़ में कोई ऐसे पोस्टर लगा जाए और किसी पता नहीं लगे ऐसा हो नहीं सकता है। नगर निगम इंटर कालेज के प्रिंसिपल से भी वार्ता हुई है - इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त


‘ जो पोस्टर लगे थे,  वे कालेज के छात्रों से हाथ से लिखे थे। सभी पोस्टर चेक किए गए थे। जिस आपत्तिजनक पोस्टर की बात की जा रही है, वह कंप्यूटर से बना है। मुझे लगता है कि यह किसी की शरारत है। क्योंकि इस कार्यक्रम में बाहरी लोग भी बड़ी संख्या में आए थे। कालेज प्रशासन या छात्र ऐसा काम क्यों करेंगे -  अशोक कुमार वर्मा, प्रिंसिपल, नगर निगम इंटर कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed