{"_id":"6afb6f3c8086782e020c7568","slug":"postal-life-insurance-services-suspended-until-november-24-60000-customers-affected-agra-news-c-25-agr1067-1214053-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डाक जीवन बीमा सेवाएं 24 नवंबर तक बंद, 60 हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डाक जीवन बीमा सेवाएं 24 नवंबर तक बंद, 60 हजार उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन
आगरा। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के उपभोक्ताओं को तकनीकी बदलाव की वजह से इंतजार करना होगा। सोमवार से 24 नवंबर तक नौ दिनों के लिए बीमा से जुड़ी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं। आगरा परिक्षेत्र में करीब 60 हजार से अधिक बीमा धारक हैं।
नई प्रणाली के तहत 25 नवंबर से देशभर में सेवाएं दोबारा बहाल होंगी। डाक जीवन बीमा निदेशालय के मुताबिक, विभाग पुराने मैकैमिश सॉफ्टवेयर की जगह नया इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन (आईएमएस) लागू करने जा रहा है। छह कार्यालयों में सफल परीक्षण के बाद अब इसे पूरे देश में एक साथ लागू किया जा रहा है। इसी प्री-रोलआउट प्रक्रिया के कारण 24 नवंबर तक सभी डाकघरों, ग्राहक सेवा केंद्रों और ऑनलाइन माध्यमों पर पीएलआई व आरपीएलआई का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।
सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि निदेशालय ने सभी परिमंडलों में 15 नवंबर की रात 11:59 बजे तक पुराने सिस्टम पर लंबित सभी नए प्रस्तावों, परिपक्वता, मृत्यु व उत्तरजीविता दावों, ऋण और सरेंडर से जुड़े आवेदनों का निस्तारण कर दिए हैं। इस समय सीमा के बाद पुराने सॉफ्टवेयर पर किसी भी तरह के वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। नौ दिन प्रीमियम भी जमा नहीं हो पाएगा। 25 नवंबर को नया सिस्टम शुरू होने के बाद सभी तरह की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।