{"_id":"6133d95e8ebc3e7a17773042","slug":"post-mortem-done-after-24-hours-resentment-among-family-members-agra-city-news-agr506374027","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। संजय प्लेस स्थित प्रतीक सेंटर में लिफ्ट आने पहले गेट खुलने से पांचवीं मंजिल से गिरे हाथरस के गांव सरौठ निवासी राजू के शव का पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद हो सका। इस पर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया। उधर, पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मौका मुआयना किया गया है। हादसे की वजह के लिए पुलिस गार्ड सहित अन्य के बयान दर्ज करेगी।
राजू प्रतीक सेंटर की पांचवीं मंजिल पर स्थित गार्गी रेफ्रीजरेशन में काम करते थे। शुक्रवार को वो काम पर आए थे। मगर, ऑफिस बंद होने पर टावर से नीचे जा रहे थे। लिफ्ट के इंतजार में खड़े थे। लिफ्ट खोलकर एक युवक निकलकर चला गया। इसके बाद लिफ्ट ऊपर चली गई। मगर, राजू ने लिफ्ट में जाने के लिए गेट खोला तो वो खुल गया। वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए थे। मामले में उनके चाचा रणधीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें प्रतीक सेंटर वेलफेयर सोसायटी, सचिव मुकेश गुप्ता और कोमल सिंह को नामजद किया है।
परिजनों का कहना था कि सुबह ही शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया था। पुलिस ने पंचनामा भरने में देरी की। इस कारण पूरी रात उन्हें बैठना पड़ा। शनिवार को दोपहर तीन बजे शव पोस्टमार्टम के बाद मिल सका। मुकदमे में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमे के लिए तहरीर दोपहर चार बजे के बाद आई थी। इसके बाद पंचनामा भरा गया। इससे पोस्टमार्टम शुक्रवार को नहीं हो सका। शनिवार को डॉक्टर के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मुकदमे में विवेचना की जा रही है। हादसे की वजह पता की जाएगी। इसके लिए तकनीकी मुआयना किया जाएगा।