फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posing as a businessman, he fled with a farmer's crop worth Rs 4 lakh.

Agra News: खुद को व्यापारी बता किसान की 4 लाख की फसल लेकर भाग निकला

Wed, 01 Apr 2026 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Posing as a businessman, he fled with a farmer's crop worth Rs 4 lakh.
फतेहपुर सीकरी। मंडी मिर्जा खां क्षेत्र में एक शातिर ठग ने किसान का भरोसा जीतकर लाखों रुपये की फसल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी खुद को बड़ा व्यापारी बताकर किसान की फसल गाड़ी में लादकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान प्रवीण पुत्र शिवराम ने बताया कि उसने अपने खेत में उगाई गई ‘सल्लू’ की फसल एक व्यक्ति को बेची थी। आरोपी ने खुद को हरियाणा के पलवल का निवासी जावेद बताया और भरोसा जीतकर फसल की कटाई करवा ली। इसके बाद उसने फसल को गाड़ी में लोड कराया। बताया कि आरोपी वजन कराने का बहाना बनाकर गाड़ी को वहां से ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। गाड़ी में करीब 4 लाख रुपये की फसल भरी हुई थी। जब काफी देर तक कोई सूचना नहीं मिली तो किसान को ठगी का एहसास हुआ।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed