अंतरजातीय प्रेम विवाह, फिर हत्या: बेटी की जिद के आगे झुक गया था परिवार, शादी के तीन साल बाद...,खौफनाक अंजाम
प्रेम विवाह वो भी दूसरी जाति के युवक से। बेटी की जिद थी, तो पूरा परिवार झुक गया। धूमधाम से शादी कर दी गई, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है। महिला के भाई द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।
2020 में हुई थी शादी
जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राहुल सविता ने सोमवार की देर शाम थाना कुरावली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उसकी 19 वर्षीय बहन रोली ने अंतरजातीय प्रेम विवाह विशुनपुरा निवासी अभिषेक यादव के साथ किया था। तहरीर में कहा है कि रोली ने 16 जनवरी 2020 को प्रेम विवाह किया। विवाह का पंजीयन जिला कन्नौज में विवाह पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में कराया गया।
ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर
प्रेम विवाह के बाद लालची हुई ससुराल वाले
तहरीर में कहा है कि प्रेमविवाह होने के कारण दान दहेज न मिलने से रोली के ससुराली जन रोली को आये दिन परेशान कर मारपीट करते रहते थे। जिसकी जानकारी उसने फोन पर दी थी। राहुल ने तहरीर में कहा कि दो अप्रैल 2023 को रोली ने शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर आकर मुझे व मेरी मां को बताया कि पति अभिषेक, ससुर रविंद्र, सास हेमलता, ननद अमिता सहित अन्य तीनों भाई जो सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। मुझे मारपीट करते हैं। कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं। हम लोगों ने उसे समझा कर कि कुछ दिनों में सब सही हो जाने की बात कहकर उसे ससुराल भेज दिया।
ये भी पढ़ें - UP: गांव की लड़की से प्यार, शक और फिर बेरहमी से हत्या; पढ़ें नौ माह की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
हत्या कर शव गायब करने का आरोप
ससुराल के लोगों ने तीन अप्रैल 2023 कों उसकी मारपीट कर जहर देकर हत्या करने के बाद सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से मायके बालों को बिना सूचना दिए शव का विशुनपुर के खेत मे दाह संस्कार कर दिया। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिषेक, ससुर रविंद्र, सास हेमलता, ननद अमिता सहित अभिषेक के भाई नितन, अरुण, आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: बैंक में काम करने वाली पत्नी की जासूसी कर रहा था पति, इस तरह दूर हुई गलतफहमी; बोला- गलती हो गई